Spread the love

केक काटकर मनाया गया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन……

सरायकेला। कोलाबीरा स्थित भाजपा कार्यालय में केक काटकर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता शंभू मंडल के नेतृत्व में अनोखे तरीके से मनाए गए उक्त जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सहित मजदूर और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मौके पर केक काटते हुए बाबूलाल मरांडी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवराम बास्के, प्रदीप सरकार, करमु मुखी, हरि नायक, सूरज लोहार, जगदीश मंडल, विजय टूडु, मधु महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed