Spread the love

10000 कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा घेराव करने रांची जा रहे आजसू पार्टी के काफिले को पुलिस ने तमाड़ के पास रोका; पैदल ही सभी चल पड़े रांची की ओर……

सरायकेला। स्थानीय नीति और 1932 के खतियान लागू करने की मांग को लेकर जिले के लगभग 10,000 आजसू पार्टी के कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए।

Advertisements
Advertisements

चांडिल गोल चक्कर से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के नेतृत्व में लगभग 10000 की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए कुच किये। वही सरकार विरोधी रैली को हजारों समर्थकों के साथ तमाड़ के पास गाड़ियों के काफिले को रोक दिया गया। तमाड़ से हरे लाल महतो पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ रांची विधानसभा घेराव के लिए चल पड़े। कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम करने के दौरान उन्होंने बताया कि नियोजन नीति एवं 1932 के खतियान लागू करने के समर्थन में रांची जा रही रैली को पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर रोक दिया गया।

पहले चांडिल गोल चक्कर के पास, फिर चौका के पास और अब तमाड़ के पास रोके जाने के बाद हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही विधानसभा घेराव के लिए जा रहें है।

You missed