Advertisements
Spread the love

श्रमिकों के कल्याण में बोर्ड की अहम भूमिका-आर के गोप

सरायकेला। राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में गम्हरिया प्रखंड के अन्तगर्त आसंगी स्थित राजकीय उड़िया मध्य विद्यालय में दो दिवसीय श्रमिक विकास कल्याण कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisements

 

कार्यक्रम के समापन सत्र में बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा बीते 26 अगस्त से क्रियान्वित ई-श्रम कार्ड का लाभ उठाने हेतु निबंधन कराने को कहा। भारत सरकार ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों का निबन्धन ई-श्रम पोर्टल के माध्यम करने का लक्ष्य निर्धारित की है। अभी तक देश में निबंधित श्रमिकों की संख्या लगभग 23 करोड़ पहुंंच चुकी है। उन्होंने शिक्षित, ज्ञानवान तथा कुशल श्रमिकों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का मेरुदंड बताया। देश के श्रम शक्ति का कल्याण कर ही एक सम्पन्न समाज का निर्माण किया जा सकता है।

जिसके लिए बोर्ड वर्ष 1958 से कार्य कर रही है। इस अवसर पर अखिल भारतीय गौड़ महासंघ के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में बोर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में नितांत जरूरी बताया। आगे उन्हें ओमिक्रोन वाइरस पर चिन्ता व्यक्त करते हुए टीका लेने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने किया। उन्होंने आयुष्मान योजना,डिजीटल इंडिया, ई-श्रम, बीओ सी कार्ड कज लिए निबन्धन प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों को बताया।इस कार्यक्रम में 40 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अश्विनी प्रधान,समाजसेवी असीम कुमार प्रधान, विवेकानंद प्रधान, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रितु कुमारी,शिक्षक परमानन्द पाणी,सुबीता सोय,निहाल प्रधान तथा संजीव प्रधान आदि का विशेष योगदान रहा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?