Spread the love

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शंभुमडल भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि खेल,युवा कार्य, पर्यटन एवं कला संस्कृति,खूंटी लोकसभा क्षेत्र की ओर से सम्पूर्ण झारखंड वासीयों एवं सरायकेला* वासीयों को हार्दिक शुभकामनायें…….*

धान की खरीददारी में हो रही अनियमितता को लेकर भाजपा

एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ने सौंपा ज्ञापन…..

सरायकेला। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत धान की खरीददारी में हो रहे भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर उपायुक्त के नाम जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। अपने सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि राजनगर प्रखंड के दो लैंपस में किसानों से धान की खरीददारी की जा रही है।

जिसमें भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की बात किसानों द्वारा बताई जा रही है। किसानों को प्रति क्विंटल अनाज बेचने पर 12 किलो अनाज अतिरिक्त लिया जा रहा है। जिसका कोई रसीद या पावती नहीं दिया जा रहा है। इस बार किसानों को सीधे चावल मिल तक धन पहुंचाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अन्यथा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

धान का वजन कराने का खर्चा भी किसानों को खुद उठाना पड़ रहा है। जिसमें प्रत्येक वजन में ₹300 लिया जा रहा है। इस प्रकार के बर्ताव से किसानों द्वारा मजबूरन धान बिचौलियों के हाथों बेचा जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच करते हुए सरकार की धान खरीदी योजना का पूर्णत: लाभ किसानों को दिया जाए।

Advertisements

You missed