स्वतंत्रता दिवस पर हर घर और घर-घर तिरंगा लहराने को लेकर जिप सदस्य ने की बैठक…
सरायकेला (संजय मिश्रा)।
Advertisements

Advertisements

भाजपा नेता खेल प्रकोष्ठ के खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी मंच के लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा और घर-घर तिरंगा लहराने को लेकर मंथन बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनाया जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष 77वें स्वतंत्रता दिवस को उल्लास पूर्वक और समारोह पूर्वक मनाया जाना है। इसे लेकर हर घर तिरंगा और घर-घर तिरंगा लहराए जाने तैयारी की जा रही। इसके तहत क्षेत्र अंतर्गत आम जनों के बीच कुल 1001 तिरंगा वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

