Spread the love

सरायकेला-खरसावां (विकास कुमार) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों, सुशासन और उनके कार्य संस्कृति से प्रेरित होकर भाजपा और जेवीएम के 50 से अधिक पुराने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सरकार, झारखंड तृणमूल कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर आनंद कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू, झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी सिंकू, झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के प्रधान महासचिव राधामोहन बनर्जी ने बारी बारी से सभी नए साथियों का माला पहनाकर एवं पार्टी का झंडा देकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सरकार ने कहा कि दीदी के बंगाल में चल रहे विकासात्मक कार्य की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

बंगाल चुनाव में मिले जीत के बाद अब देश की जनता भी बंगाल मॉडल को देश स्तर पर जारी होने की राह तक रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में ममता बनर्जी देश के प्रधानमंत्री के रूप में मजबूत दावेदार है। वही उन्होंने झारखंड की राजनीति में भी आने वाले समय में मजबूती दिखाने का भरोसा जताया। मौके पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश डे सहित सरायकेला खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला के दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisements

You missed