Spread the love

राज्य के हर वर्ग को झूठे सपने दिखा कर सत्ता पर काबिज हेमंत सरकार की अब खुल रही है पोल,  राज्य में वर्ष 2024 भाजपा का……

सरायकेला-खरसावां (संजय मि़श्रा)  भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने राज्य के प्रथम एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला पहुंचे। इस दौरान चौका मोड़, कांड्रा मोड़, कोलाबीरा, दुगनी, कोर्ट मोड़ और गोपबंधु चौक पर भाजपाइयों द्वारा गर्मजोशी के साथ बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया गया। मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक में टाउन हॉल पहुंचने पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार में पत्तों से बनी परंपरागत टोपी पहना कर, पत्तों का गमछा ओढ़ाकर और छऊ मास्क का मोमेंटो देते हुए स्वागत किया।

Advertisements
Advertisements


इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सह जनजातीय सम्मेलन की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यवासियों के साथ छलावा कर और झूठ बोलकर वर्तमान की हेमंत सरकार राज्य की सत्ता पर काबिज हुई है। जिसका पोल कार्यकाल के 19 महीनों में राज्य वासी देख रहे हैं। राज्य में विकास के सारे काम ठप पड़े हुए हैं। प्रतिवर्ष 500000 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात चुनावी घोषणा में कहने वाले हेमंत सरकार ने बेरोजगारों को ठगने का काम किया है। और ना ही अपने वादे के अनुसार किसी भी बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हुई है। इसके साथ ही आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन का अस्तित्व तो भी खतरे में देखा जा रहा है। राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग एक बड़े उद्योग के रूप में स्थापित हो चुका है। बालू, कोयला एवं पत्थर की लूट जारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही आदिवासियों के हित के लिए अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया था। और आज तक राज्य का विकास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही संभव हो सका है। इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निष्ठा भाव के साथ जनहित एवं पार्टी हित में जनता के बीच कार्य करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने और उसका लाभ लाभुकों को दिलाने में सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में 2024 का चुनाव भाजपा की जीत के रूप में स्थापित होगा।

बैठक का शुभारंभ करते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सम्मेलन को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, प्रभारी राम कुमार पाहन, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी, संगठन प्रभारी जेबी तुबिद, लक्ष्मण टुडू, नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, ज़िला परिषद अध्यक्षा शकुंतला महाली, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, चामी मुर्मू, लाल सिंह सोय, रामनाथ महतो, अभिषेक आचार्य, बास्को बेसरा, शंभू मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी द्वारा किया गया।

Advertisements

You missed