Advertisements

सरायकेला। उड़िया भाषा के संरक्षण को लेकर आगामी 28 सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण समर्थन रहेगा। इसकी जानकारी भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने स्थानीय परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
उन्होंने कहा है कि कुड़माली, भोजपुरी, मगही एवं उड़िया भाषा स्थानीय है। लेकिन इन भाषाओं की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिसके कारण भाषाई स्कूल बंद हो रहे हैं। इन भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति भी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा है कि राज्य में ऐसी स्थिति में कभी भी माहौल बिगड़ सकता है। और इसके लिए हेमंत सरकार दोषी होगी। उन्होंने इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में स्थानीय उड़िया भाषी लोगों को शामिल होने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, मुकुंद दास एवं नगर अध्यक्ष मौजूद रहे। मौके पर उन्होंने एसटी मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष जीतराय मुंडा की हत्या की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य में अपराध नियंत्रण सहित सभी मुद्दों पर अब तक विफल साबित रही है।
Related posts:
चाकुलिया: शहीद सुनील महतो स्मारक समेती ने किया सिमदी चौक में वीर शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो के मूर्...
SARAIKELA NEWS : नवाडीह गांव में निकला 7 फीट लंबा अजगर; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू ...
Saraikela : सुशासन दिवस पर संसद भवन में विचार रखने के लिए सरायकेला के शंभु शंकर बेहरा समेत 2 स्वयंसे...

