Advertisements
Spread the love

मुख्य सरगना आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती निवासी शबनम, एसपी आनन्द प्रकास ने ही पुष्टी

सरायकेला। आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर जैसे जहर का रोजगार थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ब्राउन शुगर जैसे जहर से समाज की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही है। इसी क्रम में आरआईटी थाना पुलिस को गुरुवार की सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने कूल 6.30 ग्राम वजन के 62 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों 24 वर्षीय राहुल नायक, 30 वर्षीय सुजीत कुमार मुखी, 21 वर्षीय विशाल कुमार एवं 24 वर्षीय रमन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त चारों आरोपी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने आरआईटी थाना परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पुलिस अवर निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, हवलदार किण्डो मुंडा, हवलदार आसित महतो, आरक्षी कन्हैया प्रजापति, आरक्षी योगेंद्र प्रमाणिक एवं आरक्षी अनिल होरो के साथ प्रातः गस्ती पर थे। तभी सुबह करीब 3:30 बजे इच्छापुर रेलवे कॉलोनी के पास गश्ती दल को देखते ही चार व्यक्ति भागने लगे। जिन्हें सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गए उक्त चारों आरोपियों की तलाशी के क्रम में 62 पुड़िया ब्राउन शुगर उनके पास से बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 6.30 ग्राम बताया गया। पूछताछ करने पर धराए आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे लोग यह ब्राउन शुगर का पैकेट आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के शबनम से खरीदते और बेचते हैं। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि डोली परवीन के गिरफ्तारी के बाद आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शबनम के गिरोह द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की सक्रियता देखी जा रही है। जिसकी मुख्य सरगना आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती निवासी शबनम को बताया जा रहा है।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…