Advertisements

सरायकेला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सरायकेला पश्चिमी प्रखंड कमेटी द्वारा समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के सरायकेला पश्चिमी प्रखंड कमेटी अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शंकर सोय ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन पर्यंत कार्य किया। आज इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। और सभी को संकल्पित होकर राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही संस्कारपरक समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया जाएगा।
Related posts:
Ramgarh: हिन्दू नववर्ष पर सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा के भैया-बहनों द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी...
JAMSHEDPUR NEWS : विश्व पर्यापरण दिवस पर शहर के ब्लेड मैन अखिलेश चौधरी ने औषधि पेड़ लगाकर स्वरोजगा...
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा आ...

