सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत शासन गांव में बीते महीने से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण स्थानीय विद्युत उपभोक्ता भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। जिसे देखते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू की प्रयास और पहल पर गांव में विभाग द्वारा नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राज बागची सहित गांव की महिलाएं, युवा वर्ग एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे पर वे और उनकी पार्टी सदैव जनता के लिए समर्पित रहकर कार्य करती रहेगी।
Related posts:
भोंदोडीह में अंचलाधिकारी ने किया अवैध बालू भण्डारण पर मामला दर्ज।बालू माफियाओं में मचा हड़कंप...
Chandil : चांडिल के दलमा में चल रहा था अवैध विदेशी शराब का फैक्ट्री,अबकारी का छापा लाखों का अवैध शरा...
सरायकेला - समारोह पूर्वक विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में मना शिक्षक दिवस; श्रद्धा पूर्वक याद किए...

