Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत शासन गांव में बीते महीने से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण स्थानीय विद्युत उपभोक्ता भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। जिसे देखते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू की प्रयास और पहल पर गांव में विभाग द्वारा नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राज बागची सहित गांव की महिलाएं, युवा वर्ग एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे पर वे और उनकी पार्टी सदैव जनता के लिए समर्पित रहकर कार्य करती रहेगी।
Related posts:
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के आय...
स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा चलाया गया जागरुकता अभ...
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर 17 को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरने की रणनीति बनाई.....

