Advertisements
Spread the love

सरायकेला -खरसावां (संजय मिश्रा) वन प्रमंडल सरायकेला खरसावां के क्षेत्रीय लिपिक स्वर्गीय संतोष कुमार महतो के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण की अध्यक्षता में वन प्रमंडल कार्यालय प्रांगण में शोक सभा करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर रेंज ऑफिसर शशि प्रकाश रंजन, प्रधान लिपिक असीत कुमार नायक, गदाधर बेरा, प्रेम चंद्र, जगन्नाथ गोप, गुरुचरण माझी, बागुन, सतीश, मलय, डुसू मुन्दुईया सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति में बताया गया कि स्वर्गीय संतोष का जन्म 11 सितंबर 1973 को जिले के धातकीडीह कांकड़ा गांव में हुआ था। उनकी नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर 17 दिसंबर 2002 को सामाजिक वानिकी प्रमंडल चाईबासा में हुई थी। 28 जुलाई 2006 को उन्होंने सरायकेला बंद प्रमंडल में योगदान किया था। मृदुभाषी और विनम्र स्वभाव के कारण वे पदाधिकारी और कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। उनके असामयिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे विधवा पत्नी के अलावे वृद्ध मां एवं 2 पुत्र और एक पुत्र वधू को छोड़ गए हैं। शोक सभा के उपरांत निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय लिपिक स्वर्गीय महतो के मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को देय पावनाओं का भुगतान अविलंब किया जाएगा। एवं उनके योग्य आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You missed