Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

सरायकेला। जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका और स्वास्थ्य सहिया की उपस्थिति में चाइल्ड लाइन के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को मानव शरीर के लिए सही पोषण के महत्व की भूमिका की जानकारी फल, फूल एवं साग सब्जियों से रंगोली बनाकर दी गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

उन्हें बताया गया कि आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू कामकाज और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण मनुष्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, वैसे ही हमारे दैनिक आहार में लवण, विटामिन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना जरूरी है। सही खानपान अपनाकर हम बच्चों में होने वाली कुपोषण जैसे बीमारी से भी लड़ सकते हैं। इस कार्यक्रम में अपनी अपनी दैनिक पोषण की जरूरतों को पूरा करने के लिए कीचन गार्डन बनाने का सुझाव दिया गया। जिसमें अपनी जरूरतों की सब्जियों का उत्पादन करने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं, बच्चों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से चाइल्डलाइन के सदस्य रोमानी हंसदा और लक्ष्मी मुर्मू उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed