Advertisements
Spread the love

सरायकेला। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार तथा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरडब्लूए, एसडीए एवं मोहल्ला को सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित अंजनी नगर को सबसे अधिक स्वच्छ मोहल्ला घोषित करते हुए स्वच्छ मोहल्ला का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जबकि स्वच्छ मोहल्ला की प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे वार्ड संख्या 2 स्थित साथुआ कॉलोनी एवं तीसरे स्थान पर रहे वार्ड संख्या 7 के पटनायक टोला को भी स्वच्छ मोहल्ला का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नगर प्रबंधक महेश जारिका, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, वार्ड पार्षद बलराम प्रसाद साव, वार्ड पार्षद विकास चौधरी, एमआईएस स्पेशलिस्ट सीएलटीसी सुबोध सोरेन, लिपिक मानस पटनायक सहित सभी पीआईयू टीम उपस्थित रहे।

You missed