सरायकेला प्रखंड के महालीमुरूप गांव स्थित एक घर में लगभग 5 फीट का एक लंबा जहरीला कोबरा सांप निकल आया। जहां कोबरा का नाम सुनते ही पूरे क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई. कोबरा सांप निकलने की सूचना के बाद पूरे गांव के ग्रामीणों में हड़कंप सा मच गया। सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग एवं सांप पकड़ने वाले सरायकेला के राजा बारिक को दी गई. सूचना मिलते ही राजा सांप निकले हुए घर तत्काल पहुंच गए।
Advertisements

Advertisements

राजा के पहुंचने के बाद ही जाकर घर के सभी सदस्यों एवं आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों ने राहत की सांस ली। सांप पकड़ने वाले राजा ने बताया कि यह सांप काफी जहरीला माना जाता है। इस सांप के काटने से लगभग 40 मिनट के अंदर अगर उस व्यक्ति का सही इलाज नहीं हुआ तो उसका जान जाना निश्चित हो जाता है। काफी मशक्कत के बाद अथक प्रयास से राजा द्वारा सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद सांप को सुरक्षित दूर ले जाकर सुरक्षित जगह में छोड़ दिया गया। सांप निकले हुए घर के सभी सदस्यों एवं गांव के ग्रामीणों ने सांप पकड़ने वाले राजा की काफी सराहना की। एवं सभी लोगों ने उन्हें धन्यवाद भी दिया। बताया जा रहा है कि राजा अगर सही वक्त पर पहुंच कर सांप को नहीं पकड़ते तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।
Related posts: