सरायकेला. हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर सोहनडीह में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर हेमलता कुजुर द्वारा किया गया। इसमें सोहनडीह गांव की सहिया सुलेखा महतो एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानपूर्वक बुजुर्गों के अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया। हाथी कहा गया कि बुजुर्ग हमेशा से ही समाज के सम्मानीय और रीढ़ रहे हैं। जिनके अनुभवों का लाभ वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ विकास कार्यों को भी मिलता है।
Advertisements

Advertisements


