Spread the love

जारियाडीह में संयुक्त ग्राम सभा के आंदोलन को मिली जीत, क्रिस्टल मेटफॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अतिक्रमण किए गए भूमि 8 बिंदुओं पर जांच कर बताया अवैध

सरायकेला – खरसावां (संजय मिश्रा) चांडिल प्रखंड के जारियाडीह गांव में गलत तरीके से भूमि अधिग्रहित कर बसाया जा रहे क्रिस्टल मेटफॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की जांच चांडिल अंचल कार्यालय द्वारा की गई। चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा के निर्देश पर अंचल अमीन कामदेव महतो द्वारा अंचल निरीक्षक सपन मिश्रा की उपस्थिति में सीमांकन करते हुए कुल 8 बिंदुओं पर गलत तरीके से भूमि का अधिग्रहण किया हुआ बताया गया।

इसी के साथ गलत तरीके से भूमि अधिग्रहित कर की जा रही उक्त कंपनी की स्थापना को लेकर संघर्ष कर रहे जरियाडीह ग्राम सभा को मामले में जीत मिली है। और संयुक्त ग्राम सभा के जायज मांगों के साथ हर कदम हाथ मिलाते हुए प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित करने के लिए झारखंड ऑब्जर्वर वनांचल 24 लाइव टीवी की खबर का असर रहा है। जिसे लेकर संयुक्त ग्राम सभा ने भी आभार जताया है। सीमांकन कार्य में जारियाडीह संयुक्त ग्राम सभा के मांझी सुरेश हांसदा की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मौके पर उन्होंने बताया कि खाता संख्या 79 का आदिवासी के भूमि समता जजमेंट 1997, वेदांत जजमेंट 2013, पेशा कानून 1996, छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 और इको सेंसेटिव जोन में निहित प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर कंपनी के दलाल एवं सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से अधिक्रमित ग्राम सभा क्षेत्राधिकार सामुदायिक भूमि पांचवी अनुसूची भूमि को यथाशीघ्र खाली नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पर कानूनी कार्रवाई के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज करने के लिए ग्रामसभा जारियाडीह एवं संयुक्त ग्राम सभा विवश होगी।

मौके पर राखाल मुर्मू नायके, कुमार चंद्र मार्डी, लोसो मुर्मू, लोबिन हांसदा, विजय बेसरा, बंगाली मुर्मू, जयराम मुर्मू, विश्वदेव, गुरुचरण, अनूप एवं विष्णु गोप मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खाता संख्या 79 के किए गए सीमांकन का विवरण:-

प्लॉट संख्या 570 में समतलीकरण हुआ एवं ईंट गिट्टी इकट्ठा है। प्लाट संख्या 493 में संपूर्ण कंपनी स्थापित है। प्लॉट संख्या 482 में समतलीकरण, मकान निर्माण एवं गेट का दीवार बना हुआ है। प्लॉट संख्या 578 में समतलीकरण और ट्रैंच कटा गया है। प्लाट संख्या 567 में चाहरदीवारी निर्माण, शेड निर्माण एवं ड्रेन निर्माण किया गया है। प्लॉट संख्या 565 में समतलीकरण एवं चारदीवारी निर्माण है। प्लॉट संख्या 538 में पूर्ण अतिक्रमण है। और प्लॉट संख्या 568 में शेड निर्माण, चारदीवारी निर्माण एवं डीप बोरिंग किया गया है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…