Advertisements
Spread the love

सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से नगर के इंद्रटांडी विवाह मंडप में बने चार दुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा मिनाक्षी पट्टनायक,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी,उपायुक्त के प्रतिनिधि कार्यपालक दंडाधिकारी गणेश महतो,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं स्थानीय वार्ड पार्षद गौतम नायक समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

 

कार्यक्रम में दुकान संख्या 3 व 4 के लिए लॉटरी किया गया। जिसमें सुलभ आचार्य को दुकान संख्या 3 एवं जगमोहन अग्रवाल को दुकान संख्या 4 आवंटित किया गया। जबकि दुकान संख्या 1 को पूर्व में दिव्यांग कोटे से तापस कुमार आचार्य व दुकान संख्या 2 को महिला कोटे से मौसमी सिंह मोदक को आवंटित किया गया। नगर के कार्यापलक पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता ने सबंधित लाभूको को दुकानो के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने की बात कही। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में पारदर्शी तरीके से हुई लॉटरी प्रकिया से लाभूक भी खुश दिखे। मौके पर सभी लाभूक व अन्य उपस्थित रहे।

You missed