Advertisements
Spread the love

 टीम प्रभारी बनाए गए कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार…..

सरायकेला। दो दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 का रविवार से शुभारंभ किया गया। इसका आयोजन जमशेदपुर के पुलिस केंद्र में किया जा रहा है। जहां सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम की जिला टीम के अलावा चौथी टीम के रूप में जमशेदपुर टाटा ट्रेनिंग सेंटर की टीम भाग ले रही है। कोल्हान जोन की इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी तथा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
इस पूरे आयोजन का संपूर्ण टीम के प्रभारी के रूप में सरायकेला-खरसावां जिला के कांड्रा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजन कुमार को बनाया गया है। जबकि जिले के ही सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार पांडे को कोच बनाया गया है। इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संपूर्ण टीम के प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजन कुमार ने बताया कि झारखंड के चार जोन में यह प्रतियोगिता चल रही है। चारों जोन के विजेताओं के चयन के बाद राज्य स्तर पर चारों जोन की टीम के बीच प्रतियोगिता होगी। जिसमें झारखंड टीम का चयन होगा। और फिर ऑल इंडिया पुलिस गेम की प्रतियोगिता में यह टीम झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…