Spread the love

सरायकेला। खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता शंभू मंडल से क्षेत्र के युवा, खिलाड़ी और समाजसेवियों ने मुलाकात की।

जिला परिषद भाग संख्या 13 से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संभावित प्रत्याशी के रूप में शंभू मंडल के साथ मिलते हुए सभी ने उन पर विश्वास जताया। और पूर्ण रुप से सहयोग करने की अपील करते हुए क्षेत्र की एक मात्रा आशा शंभू मंडल को बताया।

मौके पर श्री मंडल ने भी स्थानीय जन समस्याओं को सुनते हुए जन भावनाओं पर खरा उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे कल भी जरूरतमंद जनता और खिलाड़ियों के साथ थे। आज भी है। और आगे भी इसी प्रकार खेल एवं खिलाड़ियों के तथा जरूरतमंद लोगों के हित के लिए समर्पित रहेंगे।

You missed

चांडिल : संदर्भ ~ बलभद्र गोराई, सत्ता परिवर्तन होता रहा पर व्यवस्था नहीं…