Spread the love

सरायकेला-खरसावां ( संजय मिश्रा) सिविल कोर्ट परिसर में जलजमाव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रयास कर रहे सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के प्रयास पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लिया है। इसे लेकर उन्होंने भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल सरायकेला के कार्यपालक अभियंता और नगर पंचायत सरायकेला के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर सिविल कोर्ट परिसर में जलजमाव के स्थाई समाधान के लिए निर्देशित किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा इस संबंध में पत्र लिखा गया था। जिसे देखते हुए समस्या के निराकरण के लिए संयुक्त रुप से स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार करने का और आगे की कार्रवाई करते हुए उपायुक्त के समक्ष संचिका उपलब्ध कराने का निर्देश उन्होंने दिया है। इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए उपायुक्त का धन्यवाद किया है। कहा है कि सरायकेला का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। उन्होंने सरायकेला की जनता से इस संबंध में अपील की है कि पुराने गौरव को प्राप्त करने के लिए और सरायकेला की बरसों पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए सभी एकजुटता का परिचय दें। जिस पर विश्वास है कि सभी की एकजुटता से सरायकेला विकास की गाथा लिखेगा। और अपने पुराने गौरव को फिर से प्राप्त करेगा।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…