
सरायकेला: सरायकेला के दोलुडीह में रास पूर्णिमा के अवसर पर बिरसा मुंडा क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। विधायक दशरथ गागराई ने कहा खिलाड़ी लक्ष्य तय कर खेल भावना के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करे अवश्य सफलता मिलेगी।

विधायक गागारई ने आयोजक समिति व खिलाडियो को रास पूर्णिमा की बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है बस बेहतर करने की जरुरत है। विधायक ने खिलाडियो को अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करने की बात कही। फुटबॉल प्रतियोगिता में 32 टीमो के बीच खेले गए फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेशमी स्पोटिंग व बीजीएमसी बालीडीह के बीच खेला गया। जिसमें रेशमी स्पोर्टिंग ने बीजीएमसी बालीडीह को 1-0 से पराजित कर विजेता बना। आयोजक समिति द्वारा विजेता टीम को 20 किलो खस्सी व उपविजेता टीम को 18 किलो का खस्सी के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर संजय प्रधान,नरेश महतो,भगत महतो,जावित्री मुर्मू,रामप्रकाश महतो,सुनीता सरदार व अशोक सिंहदेव समेत अन्य उपस्थित थे।

