Advertisements
Spread the love

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में आज लगेगा ऊर्जा मेला…

सरायकेला। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में सोमवार को ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता संजय संवैया ने बताया कि ऊर्जा मेला के माध्यम से बिजली बिल में एक मुश्त समाधान माफी योजना के साथ-साथ बिजली से संबंधित अन्य सभी समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट तुरंत किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

जिसमें नए विद्युत संबंध लेने एवं विद्युत भार बढ़ाने या घटाने, खराब या जले हुए मीटरों को 7 दिनों के अंदर बदलने, गलत विद्युत विपत्र या पूर्व में भुगतान किए गए विपत्रों का समायोजन नहीं होने की स्थिति में शिकायत करने, ऊर्जा मित्रों के द्वारा विद्युत विपत्र नहीं देने संबंधित शिकायत, विद्युत विपत्र भुगतान राजस्व संग्रहण केंद्र, विद्युत लाइन, विद्युत ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल मेंटेनेंस एवं बदलने के संबंध में, ऊर्जा मित्र और लाइन स्टाफ या अन्य के विरुद्ध शिकायत करने तथा विद्युत स्पर्शाघात के कारण हुई जान माल के नुकसान संबंधित शिकायत दर्ज करने सहित अन्य मामलों का निष्पादन किया जाएगा।