Advertisements
Spread the love

युवाओं के लिए सोलर पैनल इंस्टाॅलेशन प्रशिक्षण शुरू हुनर से ही युवाओं का भविष्य संवरेगा : डाॅ मयंक मुरारी

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

रांची/नामकुम । हुनर से युवा आत्मनिर्भर होते हैं और यह स्वरोजगार कर रास्ता खोलता है। गांवों के युवाओं में भरपूर कौशल और काबिलियत है। वोकेशनल सेंटर के माध्यम से इस हुनर को तराशने और रोजगार से जोड़ने का कार्य आसान होगा। उक्त बातें उषा मार्टिन के महाप्रबंधक डाॅ मयंक मुरारी ने कहा । वे  उषा मार्टिन एवं लोकभारती एडुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में अनगड़ा प्रखंड के गोदंलीपोखर में आयोजित सोलर पैनल इंस्टाॅलेशन ट्रेनिंग के शुभारंभ अवसर पर विचार व्यक्त कर रहे थे। पहले चरण में 30 ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
लोकभारती के प्रबंधक प्रकाश शुक्ला ने कहा कि  उषा मार्टिन के माध्यम से गांव के युवक और युवतियों को लाभ मिल रहा है। सशक्त गांव बनाने की दिशा में यह अच्छी पहली है, अच्छा से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही रोजगार कर राह आसान होगा। समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने कहा कि युवाओं का लक्ष्य बेहतर तरीकें से प्रशिक्षण को प्राप्त करना होना चाहिए। अमित वर्मा ने कहा कि ज्ञान के साथ कौशल विकास जरूरी है। इसे तेजी से प्रयोग में लाकर ग्रामीण गरीबों को खत्म किया जा सकता है।पत्रकार अनिल यादव ने कहा कि उषा मार्टिन इस क्षेत्र के विकास के लिए नियोजित तरीके से कार्य कर रही है। इस प्रशिक्षण में सालहन, चतरा, लालगंज, पेरतोल, ताती, सुगनू, बेडवारी के युवा प्रशिक्षण ले रहे है। इस अवसर पर शींतू गोगोई, रोहित कुमार, कृष्णा राम, निखिल महतो, ईश्वर महतो, प्रवीण मुंडा, ज्योतिष महतो, राजकुमार मुंडा, विजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
अनगड़ा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने कार्यक्रम में बताया कि युवाओं के लिए अनगड़ा प्रखंड का यह पहला वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर है। इसके लिए उषा मार्टिन का प्रबंधन बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के होने से सोलर पैनल इंस्टाॅलेशन सेंटर में युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। चूंकि आन वाला समय सोलर एनर्जी का है, अतएव इससे अनगड़ा और नामकोम प्रखंड के युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा।