Advertisements
Spread the love

विशेष लोक अदालत 21 से 24 तक; पीडीजे ने सभी संबंधित जनों से वादों के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत का लाभ लेने की अपील की…

सरायकेला संजय मिश्रा ।

Advertisements

नालसा न्यू दिल्ली, झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां द्वारा आगामी 21 से 24 नवंबर तक सिविल और कार्यकारी न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत का आयोजन सभी राजस्व कार्यालय जैसे अंचल कार्यालय नीलम पत्र कार्यालय, एलआरडीसी कार्यालय एवं मंडल स्तर पर किया जाएगा।

इस चार दिवसीय विशेष लोक अदालत में राजस्व और सहायक मामलों जैसे 107/173 /144/145 म्यूटेशन सीमांकन अतिक्रमण निलाम पत्र वाद आदि संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाना है। इस विशेष लोक अदालत के लिये सरायकेला एवं चांडिल के लिए अलग-अलग दो बेंचो का गठन किया गया है। जबकि सम्बन्धित क्षेत्र के LRDC को प्रशासनिक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। ताकि वादों का अधिक से अधिक निष्पादन हो सके।

You missed