Spread the love

झारखंड मानवाधिकार संघ द्वारा मनाया गया बाबा साहेब

डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती। किनू ने कहा अधिकारों

का हनन हो रहा है प्रदेश में……..

सरायकेला। झारखंड मानवाधिकार संघ के तत्वाधान चांडिल अनुमंडल के बाबूर बागान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सह एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनंजय शुक्ला ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान को लागू कर लोगों को अपना मौलिक अधिकार दिया है। इस अधिकार के तहत सरकार के द्वारा दिए गए योजना का लाभ संवैधानिक रूप से मिल सकता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार इन्होंने कहा कि राजनिति के कारण जिले के इचागढ़ विधान सभा में यहां के स्थानीय लोगों को आज तक अपना मौलिक अधिकार से बंचित है। यहां के लोगों को संविधान में दिये गये अधिकारों की पुर्ण जानकारी नही है। जिस कारण किसी भी कार्यालय में पदाधिकारी से अपने अधिकार की मांग नहीं कर सकते हैं।

इससे लेकर डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर झारखंड मानवाधिकार संघ द्वारा जन जागरूकता अभियान की शुरूवात कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर किया । इस आयोजन के साथ डॉ0 भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनमानस में जागृति लाना की मुख्य उद्देश्य है।

प्रमुख वक्ता राधा कृष्ण मुंडा ने बताया कि झारखंड में संविधान का उल्लंघन होता रहा है। और यहां के लोगों का मानव अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड 5 वीं अनुसूची का लाभ अब तक यहां के स्थानीय लोगों को नहीं मिल सका है। जो मानव अधिकार का हनन है। राधा कृष्ण मुंडा ने कहा कि 5 वीं अनुसूची क्षेत्र में चुनाव व्यवस्था नहीं होना यह पेशा कानून में अंकित है। परंतु इन सभी नियमों को संवैधानिक रूप से हनन किया जा रहा है। कार्यक्रम को वक्ता उमेश कुमार सिंह एवं नवीन कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed