
चाकुलिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, पूरा क्षेत्र पालनहार श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पीमहल राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान मंदिरों से लेकर घर-घर में कान्हा के साथ राधा की भी पूजा अर्चना हुई. श्री कृष्ण का जन्म के बाद मंदिरों में उत्सव जैसा नजारा दिखा और कीर्तन का दौर चलता रहा. पूरा क्षेत्र पालनहार श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा. इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रभु श्री कृष्ण का दर्शन किये. श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया. रंग बिरंगी झालरों के साथ शाम होते ही मंदिर रोशनी से जगमगा उठा. श्रद्धालुओं ने माखन चोर प्रभु श्री कृष्ण के भजन गुनगुनाते हुए देर रात तक उनकी आराधना की. श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए मंदिरों और घरों में लगाये पालनों में कान्हा जी को झुलाया. महिलाओं ने जन्माष्टमी पर प्रभु श्री कृष्ण की आराधना करते हुए उपवास भी रखा.


