
चोरी की स्कूटी 24 घंटा में बरामद , साथ में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

जामशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन
कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर ओडिशा रोड में एक स्कूटी (जेएच05डीएन/ 6470) को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई थी। स्कूटी चोरी मामले को लेकर कांड दर्ज कर त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा थाना क्षेत्र के दो चोरों को झारखंड -ओडिशा बॉर्डर तिरिंग के पास पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस दौरान चोरी किये गये स्कूटी को जप्त करते हुए दो आरोपी राज राव एवं सोहेल अहमदक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह जानकारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने दिया। इस संबंध में पुटलुपुंग निवासी आस्तिक कुमार मंडल ने थाना में किए लिखित शिकायत में कहा कि मेरे पिताजी गुरुवार को स्कूटी लेकर एक होटल के समीप खड़ी कर मिठाई खरीद रहे थे। तत्पश्चात होटल से बाहर निकल कर आने पर स्कूटी गायब पाया। पुलिस की तत्परता से चोरी की गईं स्कूटी 24 घंटा में ही बरामद हो गया।

