Spread the love

भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को बड़ी राहत, एसपी निधि द्विवेदी ने सौंपी बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

Advertisements
Advertisements

रिर्पोटर :जगबंधु महतो

 

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता: सरायकेला पुलिस की नई पहल, पहले चरण में 6 जवानों को मिली स्मार्ट जैकेट

सरायकेला:
तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच घंटों सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक जवानों के लिए सरायकेला पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने शुक्रवार को प्रथम चरण में छह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट प्रदान की।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि ट्रैफिक जवान विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। भीषण गर्मी में लंबे समय तक सड़क पर ड्यूटी करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कूलिंग जैकेट उन्हें गर्मी से राहत देने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक साबित होगी।
उन्होंने बताया कि जैकेट में लगी रिचार्जेबल बैटरी एक बार चार्ज होने पर लगभग छह घंटे तक कार्य करती है, जिससे ड्यूटी के दौरान जवानों को लगातार ठंडक मिल सकेगी। यह पहल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यस्थल की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एसपी ने जानकारी दी कि फिलहाल छह ट्रैफिक जवानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आने वाले दिनों में जिले के सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराने की योजना है।
वहीं, ट्रैफिक जवानों ने जिला पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह जैकेट उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और लंबे समय तक ड्यूटी के दौरान राहत प्रदान करेगी। पुलिस विभाग की इस मानवीय पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।