Advertisements
Spread the love

टाटा-कांड्रा मार्ग पर अवैध पार्किंग पर सख्ती, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावाँ जिले के आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम और अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजू कुमार के नेतृत्व में सड़क किनारे नो पार्किंग साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
प्रभारी राजू कुमार ने कहा कि अवैध रूप से सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या से निपटने के लिए नो पार्किंग जोन में वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमों का पालन करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।