Advertisements
Spread the love

कपाली नप वार्ड-16 से शिक्षिका पूजा महतो ने भरा नामांकन, सादगी और शिक्षा से चुनावी मैदान में नई उम्मीद

Advertisements

 

चांडिल से बड़ी खबर है, जहां कपाली नगर परिषद के अनारक्षित महिला सीट वाले वार्ड-16 से शिक्षिका पूजा महतो ने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया।चांडिल अंचल कार्यालय स्थित सहायक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में पूजा महतो ने बेहद सादगीपूर्ण और शांत तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी की।
पूजा महतो वर्तमान में कपाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा जगत से जुड़ी होने के कारण उनकी पहचान एक शिक्षित, सरल और अनुशासित व्यक्तित्व के रूप में मानी जाती है। नामांकन के बाद वार्ड-16 में उनकी उम्मीदवारी को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि पूजा महतो की सामाजिक सोच, साफ-सुथरी छवि और आम लोगों से जुड़ाव उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी बनाता है। लोगों को उम्मीद है कि अगर उन्हें जनसेवा का मौका मिला, तो वे वार्ड की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का काम करेंगी।पूजा महतो के चुनाव मैदान में उतरते ही वार्ड-16 का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। मतदाताओं के बीच बदलाव की बयार साफ नजर आ रही है और चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है।

पूजा महतो जनता के विश्वास पर खरा उतरने और वार्ड के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना चाहती हूं।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित