Advertisements
Spread the love

संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल का 21वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल सरायकेला का 21वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित उक्त खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है।

Advertisements

पढ़ाई के अलावा खेलकूद में भी छात्र अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए उन्हें खेलकूद के क्षेत्र में भी सक्रिय हो जाना चाहिए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य फादर एलेन, फादर रमेश एवं फादर अरुण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकों ने खेलकूद प्रतियोगिता संचालन में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।