Spread the love

कालागुजू गांव में परंपरागत तरीके से मनाया गया मागे परब…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। आदिवासी हो समाज परंपरा का मुख्य वार्षिक पर्व मागे परब सरायकेला प्रखंड के नवागांव पंचायत अंतर्गत कालागुजू गांव में परंपरागत तरीके से मनाया गया। कालागुजू समिति के तत्वावधान आयोजित किए गए उक्त पारंपरिक मागे परब में गांव सहित आसपास के गांव क्षेत्र के ग्रामीण और ग्रामीणों के परिजन हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements

पुजारी नाया राजेश सोय द्वारा इस अवसर पर जाहेरस्थान में इष्ट देव सिंगबोंगा का आह्वान करते हुए पूजा अर्चना की गई। साथ ही ग्राम क्षेत्र सहित मानव समुदाय के सुख शांति एवं समृद्धि की सामूहिक मंगल प्रार्थना की गई। इसके बाद अखाड़े में देर रात तक नृत्य संगीत और परंपरागत हो नाच के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे।

You missed