Spread the love

 

चाकड़ी प्लस टू स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई।

Advertisements

जमशेदपुर/पोटका अभिजीत सेन

पोटका प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में जूनियर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक- शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में विद्यालय के कुल 107, 12वीं छात्र- छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। समारोह का संचालन संयुक्त रूप माधवी दास व अभय दास ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती जोबा सोरेन ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्वागत करते हुए कहा आज का दिन सिर्फ अलविदा करने का नहीं बल्कि विदा होने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करने का दिन है।
मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा छात्र-छात्राओं को सृति चिन्ह उपहार स्वरूप दिया गया जो अत्यंत भावुक एवं यादगार पल रहा। सीनियर्स के साथ खेली गई गेम समारोह का केंद्र बिंदु रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए उज्वल कुमार मंडल ने कहा की कठिन परिस्थिति में भी लक्ष्य से विचलित ना हो। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
आशुतोष मंडल कहा आप अभी जीवन के नए पड़ाव पर कदम रखने जा रहे हैं आगे की राह में चुनौतियां भी होगी और नए अवसर भी आएंगे । मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां से मिले संस्कार ,अनुशासन और शिक्षा आपको कभी भटकने नहीं देगी।
जयहरी सिंह मुण्डा ने कहा सफलता का अर्थ केवल ऊंचे मुकाम हासिल करना नहीं है बल्कि एक संवेदनशील और ईमानदार इंसान बने रहना है। जीवन हमेशा एक जैसा नहीं होता। यहां सफलता और असफलता दोनों मिलेगी। असफलता से डरना मत क्योंकि हर गलती हमें कुछ नया सिखाती है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उड़ान भरना लेकिन अपनी जड़ों और मूल्यों को कभी ना भूलना।
इस समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारी एवं सदस्यगणों, जिला परिषद सदस्या श्रीमती सविता सरदार, मुखिया संगीता सरदार ,पंचायत प्रतिनिधि गणों के अलावे सेवानिवृत जयहरी सिंह मुण्डा,आशुतोष मंडल, समाजसेवी उज्जवल कुमार मंडल,रंजीत सरदार,ग्राम प्रधान कालिचरण सरदार,बिरवल सरदार ,सि एच ओ पुनम विश्वकर्मा, रविन्द्र सरदार आदि उपस्थित रहे।