Advertisements
Spread the love

बिष्टुपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई सही: सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर (दीप पोल)। जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिष्टुपुर में हुए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा यह भय दिखाता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई हुई तो वह व्यापार उद्योग समेट लेगा। यह हमेशा पुलिस प्रशासन का भयादोहन करते हैं।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। लेकिन अतिक्रमण को हटाने से व्यापारी वर्ग परहेज करता रहा है और चेंबर ऑफ कॉमर्स की आड़ में मनमानी कर रहा है।

कानून का पालन करने में व्यापारियों को क्या दिक्कत हैघ् क्या वह देश के कानून संविधान से ऊपर हैघ् इस अधिवक्ता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अतिक्रमण करता है तो उसे नोटिस देने का कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस प्रशासन अपनी कार्रवाई करती है और जेएनएसी ने सराहनीय कार्य किया है। कानून का पालन करने वाले सभी नागरिक इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ हैं।