Spread the love

पोटका में आबुआ आवास योजना के तहत 40 परिवारों का सपना हुआ साकार

Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट: अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका ।  हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत भवन परिसर में आबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनका स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार पासवान और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद 40 लाभुकों को आबुआ आवास योजना के तहत घर की चाबी सौंपी गई, साथ ही उन्हें एक-एक प्रेशर कुकर भी उपहार स्वरूप दिया गया। विधायक संजीव सरदार ने लाभार्थियों के साथ उनके नए घर तक जाकर विधिवत गृह प्रवेश करवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा:”आबुआ आवास योजना सिर्फ ईंट-पत्थर का घर नहीं, यह आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की बुनियाद है। यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।” उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता ग्रामीणों की गरिमा और स्थायित्वपूर्ण जीवन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस योजना के माध्यम से वंचित और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जो राज्य सरकार की गरीब-केंद्रित सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, झामुमो आंदोलनकारी बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, हितेश भगत, विद्यासागर दास, पंचायत मुखिया फरजाना सुल्तान, कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, काड़ु रहमान, देव पालित, जिकरुल होंदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।