Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खेत में काम कर रहे ट्रैक्टर चढ़ने के क्रम में हुआ पलटी, ट्रैक्टर चालक का दबकर हुआ दर्दनाक मौत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क के जोड़ीसा गांव के समीप खेत में काम कर रहे ट्रैक्टर पलट जानें से ट्रैक्टर में दबकर चालक पुटूक नायक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कासियाबेड़ा गांव निवासी परिमल महतो का ट्रैक्टर लेकर भातकुंडा गांव निवासी चालक पुटूक नायक मंगलवार को सोनू मुंडा के खेत में काम कर रहा था. इस दौरान काम खत्म कर वापस खेत से ऊपर चढ़ रहा था. चढ़ने के क्रम में ट्रेक्टर का टायर स्लिप कर गया. इस घटना से ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चारों चक्का ऊपर हो गया और ट्रैक्टर चालक पुटूक नायक का दबकर मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं बुधवार को चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

Advertisements

You missed