Advertisements
Spread the love

ईचागढ़ के गौरांगकोचा व पातकुम में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ शिलान्यास

Advertisements

गाम्हरीया, संवाददाता – जगबंधु महतो

ईचागढ़ : सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गांव गौरांगकोचा एवं पातकुम में प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, संबंधित पंचायतों के मुखिया, स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि
सरायकेला-खरसावां जिले में कुल 44 उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का टेंडर हो चुका है, जबकि शेष प्रक्रियाधीन हैं। इन केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और आम जनता को अपने क्षेत्र में ही प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उपस्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

You missed