नारों व चालीयामा में मृतक के परिजनों से मिली विधायक, बंधाया ढांढस….
सरायकेला (संजय मिश्रा) । ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ प्रखंड के नदीसाई पंचायत के नारों निवासी तरणी लायेक का विगत दिनों चौका के पालगम के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी साथ ही नीमडीह प्रखंड के चालीयामा टोला काठालडीह में दशरथ सिंह के दो बेटी का सर्पदंश से मौत हो गई थी। दोनों पीड़ित परिवार से विधायक सविता महतो घर जाकर मिली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी। विधायक ने दोनों परिवार के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया एवं जल्द ही सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह सरदार, अमित सिन्हा, दीपक, सरत सिंह, बसंत सिंह, हीरा दास आदि परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
लंबित मांगों को लेकर सभी डीआरडीए कर्मी एवं पदाधिकारी आगामी 21 से रहेंगे 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर...
SARIKELA NEWS : सांसद प्रतिनिधि सुशील षाडंगी ने अग्निशामक वाहन की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन....
दुमका : राज्य सरकार के खिलाफ़ छात्र गर्जना के साथ बदहाल झारखंड का काला दस्तावेज समाज के समक्ष रखने क...

