Spread the love

भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को असामाजिक व्यक्तियों ने किया क्षतिग्रस्त, विभिन्न पार्टीयों ने एकजुट हो कर प्रशासनिक कार्रवाही की मांग…

चाण्डिल (रंजीत सहदेव) ईचागढ़ प्रखंड परिसर में बूढ़ा ठाकुर विकास ट्रस्ट द्वारा लगाया गया भगवान बिरसा मुंडा जी’ का मूर्ति को कई असामाजिक आदमी ’क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसे लेकर विभिन्न पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने गौरांगकोचा स्थित गिड्डू होटल के सामने बूढ़ा ठाकुर विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय डॉक्टर भूषण चंद्र मुर्मू जी के अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । वही बताया की विगत 9 दिसंबर 2023 को ईचागढ़ प्रखंड परिसर में लगे भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति को कई असामाजिक व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया ।

Advertisements
Advertisements

इस मामले को लेकर फोन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो को सूचना दिया गया औरं अंचल अधिकारी ईचागढ़, थाना प्रभारी महोदय ईचागढ़ से उचित कार्रवाई की आग्रह किया। उक्त कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी मुर्तेज अंसारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव रंजीत टुडू खगेन महतो , मोतीलाल महतो , परीक्षित महतो कृष्ण स्वरूप बनर्जी मनोहर कैबर्त जी आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : शैक्षणिक सुधार को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को मांग पत्र सौंपा गया ।