Advertisements
Spread the love

पिलीद विद्यालय में प्रतियोगिता के विजेताओं का किया स्वागत…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टु उच्च विद्यालय पिलीद में शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता भारतीय रिजर्व बैंक रांची द्वारा चांडिल बीआरसी भवन में बुधवार को आयोजित किया था। क्विज प्रतियोगिता में अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद के छात्र शुकरा सिंह मुण्डा एवं मुकेश महतो तीसरे नंबर पर आकर विजेता बना । वहीं मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisements

वहीं दोनों विजेता के बैंक खातों में 3-3 हजार रुपए देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिस मिताली के नेतृत्व में शिक्षकों ने क्विज प्रतियोगिता के दोनों विजेता छात्रों को मोमेंटो देकर होंसला अफजाई किया। शिक्षकों ने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं भी दिया।

You missed