Spread the love

झामुमो पंचायत अध्यक्ष के बेटी का विधायक ने कराया टीएमएच से 92 हजार का विल माफ …

 

चांडिल (विद्युत महतो) झामुमो के झाबरी पंचायत अध्यक्ष के बेटी शंकरी सिंह मुंडा को विगत दिनों जहरीला सांप काटने से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टाटा टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शंकरी सिंह मुंडा स्वास्थ्य हुए। इस दौरान टीएमएच अस्पताल में उनके ईलाज का बकाया बिल 92 हजार रुपये हो गया। पंचायत अध्यक्ष अजित सिंह मुंडा ने प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो के साथ इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया।

Advertisements
Advertisements

विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 92 हजार रुपये का बिल माफ कर आते हुए अस्पताल से छुट्टी दिलाई। इस कार्य के लिए पंचायत अध्यक्ष अजित सिंह मुंडा के परिवार ने विधायक का आभार जताया। उक्त बात कि जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।