Advertisements
Spread the love

नशेड़ियों के बीच हुई आपसी विवाद, पत्थर से कुचल कर किया एक नशेड़ी की हत्या, अभी भी पुलिसिया जांच पर संदेह….

आखिर मोबाईल को जलाने का प्रयास क्यों किया गया शायद हत्या का मूल कारण मोवाईल में कैद था । मारने का रिजन गाली गलौज से हटकर और भी करण हो सकता है।

चांडिल:(कल्याण पात्रा) विगत 4 अप्रेल को कपाली के रहमत नगर शाहिद बागान में चटाई पर 20 वर्षीय दिल नावाज नामक युवक का पत्थर से कुचला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया गया । वही कपाली पुलिस ने मामले को थाना कांड संख्या 80/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए एक हसनैन अंसारी नामक युवक को घर से पुछताछ करने के लिए लाया गया जिसके तहत् मामले खुलास हुआ की हत्या में मन्नु अंसारी नामक युवक की हत्या में संलिप्त बताया गया । चांडिल अनुमण्डल पुलिस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मामला का पुष्टी डीएसपी चांडिल सुनिल कुमार राजवाड़ ने  किया…

Advertisements

वही डीएसपी चांडिल सुनिल कुमार राजवाड़ ने बताया की मृतक दिल नावाज, आरोपी हसनैन अंसारी, नवाज आरजू उर्फ मन्नू के अलावे कपाली के रहमत नगर शाहिद बागान में बैठ कर गंजा प्रतिदिन पिया करता था । विगत 4 अप्रेल को भी साथीयो के साथ गंजा पिया और मृतक दिल नवाज और हुसनैन अंसारी के साथ किसी बात को लेकर आपस में उलझा गये और मामला गाली गलोज तक पहुंच गया ।

हुसनैन अंसारी ने भारी पत्थर उठा कर मृतक दिल नवाज के सिर पर मार दिया और वह घटना स्थल पर ही मौत हो गई । वही डीएसपी ने बताय की घटना स्थल पर नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। घटना स्थल से चटाई और पत्थर के साथ जला हुआ मोबाईल बरामद किया गया ।

आशंका:-

मामले के जांच के दौरान आरोपी साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया गया है । जहां डीएसपी चांडिल ने मामले के उद्भ्ेदन में यह पुष्टि नहीं की गई की अपरोपी ने मोवाईल को क्यो चलाया गया । जो पुलिस के द्वारा किये गये जांच अभी भी कई प्रकार के सवाल के घेरे में है।

आखिर मोबाईल को जलाने का प्रयास क्यों किया गया शायद हत्या का मूल कारण मोवाईल में कैद था । मारने का रिजन गाली गलौज से हटकर और भी करण हो सकता है।

You missed