Advertisements
Spread the love

कपाली ओपी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिया के पास पलटा ट्रेलर, एक की दबकर मौत की आशंका

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ड़ोबो गांव के पुल के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत दबजाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस जगह पर घटना हुई है उसे जगह पर हल्का टर्निंग होने का कारण घटना की आशंका जाता रही है स्थानीय लोग ,तेज रफ्तार में जा रहा ट्रेलर अचानक संतुलन खो बैठा और पुल के पास पलटी मार दी। वाहन के नीचे चालक के दबे होने की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही है। आधिकारिक रूप से मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा अन्य संसाधनों की मदद से वाहन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला जा सके।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क सुधार की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर के मालिक व परिवहन संबंधी दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।