Advertisements
Spread the love

एसबीयू में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Arjun Kumar….✍️

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से सीख लेने का आह्वान करते हुए उनकी ईमानदारी और सादगी की चर्चा की। उन्होंने पंडित जी की जीवनी को ही अपने आप में दर्शन करार देते हुए कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत अतुलनीय और आज के संदर्भ में भी व्यावहारिक है। कुलपति प्रो सी जगनाथन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षशील व्यक्तित्व पर बात करते हुए समाज और देश के प्रति उनके समर्पण को अविस्मरणीय बताया। अंत्योदय पर विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इससे सेवा की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो श्रीधर दंडीन, प्रो वी के सिंह एवं अमित चरण ने भी दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और उनके दृष्टांतों पर अपना विचार प्रस्तुत किया । इस अवसर पर विवि परिवार के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।