Spread the love

राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम अमलातोला के ग्रामीण राशन डीलर से परेशान, उपायुक्त को दिया आवेदन…

सरायकेला Sanjay। राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम अमलातोला के राशन कार्ड धारी राशन डीलर बुद्धदेशवर सोरेन (अनुज्ञप्ति संख्या-21/2003) जिन्होंने ग्रामीणों से अप्रैल माह 2023 का ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवा कर उक्त माह का राशन वितरण नहीं किए। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। राशन डीलर से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला के उपायुक्त को सिंहभूम (चाईबासा) की सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि रूईदास चाकी के नेतृत्व में आवेदन के माध्यम से अवगत कराया। जिसमें ग्रामीणों ने कहा है कि कोविड के समय PMGAY योजना के तहत मिलने वाली फ्री राशन का भी चावल, गेंह, नमक आदि राशन का अलग अलग ई-पॉश करना पड़ रहा है बोलकर डीलर ने खूब कलाबाजारी की है। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र होने का खूब फायदा उठाया है तथा जानकारी का अभाव का खूब लुप्त उठाया है।

मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश मूँदुईया, कोल्हान संयोजक सोशल मीडिया प्रकाश महतो, पंचायत समिति सदस्य जोनबनी जितराय हांसदा, दुर्गा चरण मार्डी, कर्मचांद मार्डी, अनिल महतो, महेश महतो, महेंद्र महतो, विश्व विजय मार्डी, रोहित महतो, हीरा मार्डी, मनसा महतो, सचिन महतो, लक्ष्मन महतो, शिबू महतो, नीलकंठ महतो आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisements

You missed