Spread the love

भाजपा महिला मार्चा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम, केन्द्र सरकार के योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर की जायेगी चर्चा…

नामकुम (अर्जुन कुमार) भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कि प्रदेश प्रवक्ता सह रांची ग्रामीण जिला प्रभारी सुचिता सिंह प्रवक्ता ने सोमवार को नामकुम सदाबहार चौक स्थित समाधान केंद्र में प्रेस वार्ता में पत्राकरों को जानकारी देते हुए रांची जिला ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मोर्चा कि ओर से दो दिवसीय 19 व 20 दिसंबर को महिला प्रवास कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisements
Advertisements

इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा आर नलीनी सहित कई पदाकिधारी शामिल होगी। इस कार्यक्रम के तहत 17 बिन्दुओं पर महिला मोर्चा कार्य करेगी। इस दौरान 19 को बुंडू कॉलेज में युवती सम्मेलन, राहे में महिला समूह,जल सहिया, सहायिका व सेविकाओं के साथ बैठक, सिल्ली में अस्पताल में फल का वितरण, अनगड़ा के लुपूंग में बैठक, तुपूदाना में लाभुकों के साथ सेल्फी, मंडल के सदस्यों के साथ बैठक सहित अन्य कार्यक्रम किया जाएगा।

यह कार्यक्रम रांची जिला के नामकुम, बुण्डू, राहे, कांके, तुपूदाना, ओरमांझी, रातू सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास रखा गया है। इस मौक पर मुख्य रूप से मुखिया नूतन पाहन, महामंत्री रेखा महतो, मंडल उपाध्यक्ष प्रज्ञा भारती,प्रमोद कुमार सिंह, उर्मीला देवी, शिल्पी, प्रिति, सरोज राय, जयंती देवी सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisements

You missed