
दो दिवसीय “अबुआः साथी पहल” का प्रशिक्षण सम्पन्न।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के सेरेंगडीह प्राथमिक विलय स्कूल” में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन एंकर संस्था श्रमजीवी महिला समिति, जमशेदपुर एवं पर्यावरण चेतना केन्द्र, पोटका के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया, “अजीम प्रेमजी फाउंडेशन” द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “ग्राम सभा सशक्तिकरण परियोजना” के तहत अबुआः साथी पहल एक कड़ी को जोड़ा गया, अबुआः साथी गाँव के द्वारा ही चयन किया गया। एक- एक व्यक्ति होगा जो गाँव के समस्या को ग्राम सभा में रख कर सर्वसम्मति से पारित करवा वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने में सहयोग करने का काम अबुआः साथी का रहेगा। इसके तहत ग्वालकाटा एवं तेतलापोड़ा पंचायत के सभी 19 गाँवों के अबुआः साथी उपस्थित हुए। और सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने गाँव में छोटी छोटी समस्या को किस तरह समाधान किया जाय उसके गुर को समझने का प्रयास किया। प्रशिक्षण में सभी अबुवा साथी को अपने गांव में राशन पेंशन मनरेगा जैसी मुख्य सरकारी योजनाओं से लाभ पाने के लिए एवं उनका ट्रैक करने के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा से भी अवगत कराया गया ताकि अबुआः साथी अपने गांव में जाकर जितने भी राशन पेंशन एवं मनरेगा जैसे सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं, उन लोगों को ट्रैक कर उसे लाभ से जोड़ने का काम करने में सहयोग कर सके।, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गोपाल किस्कु, मास्टर ट्रेनर अर्जुन सरदार, प्रशिक्षक जोबा टुडू, गौरी सरदार, सुरेश भुमिज, लखिन्द्र सरदार एवं आनन्द सरदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अबुआः साथी में सुमित्रा मुर्मू, फुलमूनी बास्के, बहुला हसदा, लुगू हेंब्रम, बदल मुर्मू, लक्ष्मी हेंब्रम, जयपाल सोरेन, सकेंद्र मुंडा, कोला हंसदा, मोहन माझी, अमरजीत सरदार, लखन माहली, वीर सिंह सरदार, तपस्विनी पुराण, भटुक सिंह सरदार आदि उपस्थित रहे।

