
अनगड़ा में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम, आजसू की दो महिला नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Arjun Kumar Pramanik……✍️
अनगड़ा(राँची) । प्रखंड के डाक बंगला में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में कई पंचायतों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, तथा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस दौरान अनगड़ा, लूपूंग, चिलदाग, सालहन हेसल, चतरा, बोगईबेड़ा, पैका और राजाडेरा पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों एवं ग्राम कमेटी सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि “कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर इतना मजबूत बनाया जाएगा कि आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया से लेकर जिला परिषद तक कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।”
वहीं विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए नवगठित पंचायत कमेटियों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान आजसू महिला अध्यक्ष किरण करमाली और निर्मला देवी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दूसरी ओर खिजरी विधायक बखे अनुसंसा पर स्वीकृत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नारायण सोसो बूढ़ा सराय से झरना पानी तक पथ निर्माण का शिलान्यास 8 अक्टूबर 2024 में हुआ था जिसका भूमि पूजन श्री कच्छप ने किया । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, विधानसभा सह प्रभारी राजेंद्र मुंडा, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, विश्राम महतो, आशीष मुंडा, सकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, कुलेश्वर मुंडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related posts:

